सुरेन्द्र चौरसिया जी के बारे में
सुरेन्द्र चौरसिया जी का जन्म 22 जुलाई 1989 को देवरिया जिले के ग्राम कुशहरी में एक साधारण परिवार में हुआ था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति की शुरुआत की और फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हिंदुत्व की विचारधारा को अपनाते हुए हिंदू युवा वाहिनी में शामिल हो गए।
वर्तमान में वे 339- विधानसभा रामपुर कारखाना (देवरिया) के विधायक है।
सुरेन्द्र चौरसिया जी सभी लोगों के बीच में लोकप्रिय हैं। अपने कार्यालय में चौरसिया जी जनसुनवाई करके विधानसभा के लोगो की समस्याओं का निवारण करते हैं। उनकी कार्य प्रणाली और आम आदमी के प्रति संवेदनशीलता ने उन्हें एक विशेष दर्जा दिया और उन्हें जनता के बीच जनता के नेता के रूप में बहुत लोकप्रिय बना दिया।
श्री चौरसिया जी जनता के समस्याओ के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहते है। छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी, दिव्यांग, महिला व वरिष्ठ नागरिक सभी लोग चौरसिया जी को बहुत ही स्नेह देते है। विधायक बनने के बाद भी चौरसिया समाज के लोगो के बीच जाया करते है और पुरे प्रदेश में चौरसिया समाज के एकलौते विधायक है।
राजनीतिक सफर
2005
छात्र जीवन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर छात्र राजनीति की शुरुआत की।
2007
हिन्दू युवा वाहिनी
योगी आदित्यनाथ जी से प्रभावित होकर हिन्दू युवा वाहिनी में शामिल हुए और रामपुर कारखाना ब्लॉक अध्यक्ष बने।
2022
विधायक निर्वाचित
रामपुर कारखाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और 91,000+ मतों से जीत हासिल कर विधायक बने।
वर्तमान
सक्रिय नेतृत्व
लगातार विकास कार्यों और जनसेवा में सक्रिय। यूपी के विधायकों के सर्वे में शीर्ष प्रदर्शन।